फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mission shakti

पुलिस को अपना मित्र समझें, खबराएं नहीं, हम आपकी सेवा में तत्पर है...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
mission shakti
अमरोहा। मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग की तरफ से जिलेभर के स्कूल-कालेजों में महिलाओं को छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए गए। कार्यक्रमों में टायक्वोंडो और जूडो के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने रिहर्सल कर सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जागरूक किया। स्पष्ट कहा कि अपराध को कतई सहन न करें। उनका डटकर मुकाबला करें। तत्काल पुलिस से मदद लेें। पुलिस चौबीसों घंटे उनकी सेवा में तत्पर है।
विज्ञापन

नगर के राजकीय बालिका विद्यालय में एसपी सुनीति पुलिस छात्राओं को संबोधित कर सुरक्षित और सशक्त बनने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने छात्राओं को हेल्प लाइन नंबरो 112 और 1090 आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि पुलिस को आप अपना मित्र समझें। पुलिस से घबराएं नही और आप सुबह पुलिस को जहा भी देखे वहां उनको गुड मार्निग करें। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अमरोहा स्पोर्टस एकेडमी कोच के प्रशिक्षको द्वारा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। जूडो कराटे संबंधी नियम सिखाए गए। इसी क्रम में जनपद अमरोहा के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित इंटर कालेजों में छात्राओ को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षकों और ट्रैनर द्वारा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। अमरोहा देहात थाना एसओ हमबीर सिंह ने टीएमयू नर्सिंग होम कैलशा रोड पर, डिडौली पुलिस ने हसनपुर फला इंटर कॉलेज, नौगावां सादात पुलिस ने फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज, मंडी धनौरा पुलिस ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बछरायूं पुलिस ने ब्लू वर्ड नेशनल स्कूल, रजबपुर पुलिस ने खाता इंटर कालेज, गजरौला पुलिस ने ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, हसनपुर पुलिस ने जीजीआईसी इंटर कॉलेज, सैदनगली के दयानंद इंटर कॉलेज, आदमपुर के कन्या इंटर कालेज ढबारसी और रहरा के बिहारी कन्या इंटर कालेज रहरा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed