फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mission shakti

प्रभावी ढंग से कराते रहें मिशन शक्ति अभियान के कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
mission shakti
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने विकास भवन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति अभियान के तहत बैठक में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियान के संबंध में आधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रमों का आयोजन प्रभावी ढंग से कराते रहें। प्रतिदिन किए गए कार्यक्रमों की फोटोग्राफ्स और वीडियो जिला महिला कल्याण अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। यह रिपोर्ट प्रतिदिन शासन स्तर पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समाज की जागरूकता, दहेज, सड़क सुरक्षा आदि में महिलाओं और बालिकाओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान पर पोस्टर, चित्रकला, पेटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय में लैगिंग समानता, महिला सुरक्षा, अन्य प्रचलित कानूनों और पोषण के प्रति जागरूकता के लिए वेविनार का आयोजन किया जाएगा। सूक्ष्य और लघु उद्यम विभाग द्वारा औद्याोगिक प्रतिष्ठानों में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशाखा गाइडलाईन की जानकारी आन्तरिक परिवार समिति का गठन कराया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महिला कृषि गोष्ठियो का आयोजन कराया जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि, महिलाओं की स्वावलंबन विषय पर 3 दिसीय माड्यूल डेवलप कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा दिनांक 26 फरवरी से 8 मार्च तक महिला शिकायतों के निस्तारण के संबंध में सर्वोत्तम कार्य करने वाले उप जिला अधिकारी तहसीलदार को पुरस्कृत किया जाएगा। युवा कल्याण विभाग द्वारा महिला मंगल दलों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए आर्थिक सशक्तीकरण और प्रति विकास खंड तीन महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बालिका शिक्षा से शक्ति करण एवं स्वावलंबन से संबंधित मुद्दों पर यूट्यूब चित्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। इसके अलावा अन्य कई विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed