{"_id":"664fd75876484100a90fdda4","slug":"miscreants-looted-bike-from-two-friends-at-gunpoint-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-119151-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो दोस्तों से लूटी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो दोस्तों से लूटी बाइक
विज्ञापन
रजबपुर। बुधवार रात अतरासी-हसनपुर मार्ग पर बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो दोस्तों को बंधक बनाकर बाइक लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने लूट की घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार का टेंट हाउस है। बुधवार रात वह गांव में रहने वाले अपने दोस्त हेमराज के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से अमरोहा की तरफ आ रहा था। रात में करीब सवा 11 बजे जैसे ही इनकी बाइक हसनपुर-अतरासी मार्ग पर गांव फैय्याजनगर के चौराहे के पास पहुंची तभी बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया और बाइक लूटकर हसनपुर की तरफ भाग निकले।
पीड़ित धर्मेंद्र ने लूट की सूचना डायल-112 को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दोस्तों से बदमाशों का हुलिया पूछकर क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।