फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Miscreants abducted a young man in a car in broad daylight and dumped him in the forest.

Amroha News: दिनदहाड़े युवक को कार में डालकर ले गए बदमाश, जंगल में फेंका

Thu, 10 Sep 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Miscreants abducted a young man in a car in broad daylight and dumped him in the forest.
कैलसा। देहात क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को काले रंग की कार में जबरन डालकर ले जाने और जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक के साथ रास्ते में जमकर मारपीट की और तमंचा व चाकू कनपटी पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। गंभीर हालत में युवक को देवीपुरा के जंगल में छोड़कर आरोपी भाग गए। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव चकवारसपुर निवासी महेंद्र सिंह के अनुसार उनका बेटा प्रशांत कुमार मंगलवार आठ सितंबर को मानकजुड़ी स्थित प्रथमा बैंक गया था। किसान रजिस्ट्री का काम कराने के बाद वह घर लौट रहा था। आरोप है कि कैलसा रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी काले रंग की एक कार में कुछ युवकों ने उसे जबरन डाल लिया। कार के पीछे के शीशे पर गुर्जर और कटारिया लिखा हुआ था। महेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रशांत कुमार ने कार में बैठने के बाद किसी तरह मोबाइल से उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल बंद कर दिया। बेटे की सूचना मिलते ही उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। आरोप है कि युवक को नन्हेड़ा अलियारपुर जाने वाली सड़क की ओर ले जाया गया और वहां उसके साथ मारपीट की गई। बाद में आरोपी उसे गांव देवीपुरा के जंगल में फेंकक भाग गए। इस मामले में महेंद्र सिंह ने छह लोगों खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed