फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Minister said, Brajghat bridge has been constructed, officials said, it will take six more months.

मंत्री बोले, ब्रजघाट पुल का निर्माण हो चुका है, अफसरों ने कहा, अभी छह माह और लगेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Minister said, Brajghat bridge has been constructed, officials said, it will take six more months.
अमरोहा(अनिल श्रीवास्तव)। अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली ने लोकसभा में सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से ब्रजघाट के टूटे हुए पुल के बाबत पूछा तो उन्होंने कहा, पुल का निर्माण हो चुका है। लेकिन, वहीं विभागीय अफसर ने कहा है कि इसमें अभी छह माह का समय और लगेगा। आखिर, इसमें सच कौन बोल रहा है ? इसकी गवाही खुद दे रहा है ब्रजघाट का टूटा हुआ पुल। इतना ही नहीं, सांसद ने कहा टोल टैक्स 60 किमी पर वसूला जाना चाहिए लेकिन, ब्रजघाट पर 40 किमी पर वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद दानिश अली ने लोकसभा में आज ब्रजघाट के पुल और अन्यायपूर्ण टोल वसूली व्यवस्था पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से जवाब मांगा। दानिश का कहना था कि उनके क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हरिद्वार कहा जाता है। यहां पर शहर के बीच में टोल बना दिए गए हैं और आते-जाते लोगों से टोल वसूला जाता है, जो नहीं होने चाहिए। आम तौर पर टोल हर 60 किमी पर लिया जाता है लेकिन यहां टोल शहर के बीच में आने और हर महीने अमावस्या और पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु के आने के बावजूद 40 किमी पर टोल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने ब्रजघाट पुल के मरम्मत का मामला उठाते हुये कहा कि यहां मरम्मत कार्य पिछले 4 साल से चल रहा है। एक तरफ़ से पुल बंद है जिसके कारण सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल 6 जून को मंत्री गडकरी का जवाब आया कि यह कार्य दिसंबर 2020 तक पूरा हो जाएगा। सांसद ने बताया, पिछले महीने 2 फ़रवरी को मुझे एक और जवाब आया कि पुल का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन, 8 मार्च की दिशा की बैठक में अधिकारियों ने मुझे बताया कि अभी इसमें 6 महीने और लगेंगे। कुंवर दानिश अली के पूरक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सदन को आश्वासन दिया कि देश में ऐसे कई टोल प्लाजा हैं, जो ग़लत हैं और वहां अन्यायपूर्ण वसूली की जा रही है। यदि सरकार उन्हें रद्द करती है तो ठेकेदार नुक़सान के भरपाई की मांग करेंगे। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि अगले एक साल के अंदर सभी टोल प्लाजा को समाप्त किया जाएगा और टोल की वसूली गाड़ियों में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिए की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला में छपी खबरों पर सांसद ने लिया था संज्ञान
अमरोहा। ब्रजघाट के टूटे हुए पुल के निर्माण और उससे लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर अमर उजाला में छपी खबरों के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए। साथ ही सांसद कुंवर दानिश अली ने भी इसको संज्ञान में लिया और फिर इस मुद्दे को लेकर सीधे लोकसभा में विभागीय मंत्री नितिन गडकरी से सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed