{"_id":"6add1e13242162b1b2035ad1","slug":"millions-down-the-drain-dark-streets-dry-water-coolers-a-life-of-helplessness-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176309-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: करोड़ाें पर फिरा पानी...अंधेरी सड़कें, सूखे वाटर कूलर...बेबस जिंदगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: करोड़ाें पर फिरा पानी...अंधेरी सड़कें, सूखे वाटर कूलर...बेबस जिंदगानी
विज्ञापन
अमरोहा। लोगों की प्यास बुझाने और गांवों को रोशन करने के लिए विधायक निधि से कराए गए काम बदहाल हैं। विधायक निधि के 4.89 करोड़ से लगवाई गईं हाईमास्ट लाइटें बंद हैं तो वाटर कूलर सूखे पड़े हैं। बिना पानी और अंधेरी सड़कों पर चलना लोगों की मजबूरी है।
हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो की निधि से 72 लाख रुपये की हाईमास्ट लाइटें लगवाई गईं, लेकिन अधिकांश खराब हो गई हैं। वहीं, नौगावां सादात विधायक समरपाल सिंह को छोड़कर विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, महबूब अली और एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो की निधि से 4.17 करोड़ रुपये से अधिक के वाटर कूलर लगवाए गए, ये भी बंद पड़े हैं। कहीं टोटी गायब है तो कहीं पानी ठंडा नहीं होने से प्याऊ बेकार हैं।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए चालू वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विधायक को 2.50 करोड़ रुपये की निधि मिली है। इससे धनौरा में 237.39 लाख, नौगावां सादात में 171.63 लाख, अमरोहा में 246.31 लाख और हसनपुर में 135.66 लाख रुपये के कुल 203 कार्य स्वीकृत हुए हैं, लेकिन अब तक एक भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को भी 2.50 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें 136.02 लाख रुपये के 78 कार्य स्वीकृत हुए, जिनमें 39 पूरे हो चुके हैं। विधायक निधि से सड़क, जलापूर्ति और सार्वजनिक सुविधाओं के कामों को प्राथमिकता दी गई है। धनौरा में सीसी रोड, प्याऊ और यात्री शेड, नौगावां सादात में इंटरलॉकिंग सड़क व विद्यालय की चहारदीवारी, अमरोहा में सीसी खड़ंजा, प्याऊ और लैपटॉप संबंधी कार्य तथा हसनपुर में प्याऊ, हाईमास्ट लाइट, यात्री शेड और नाला निर्माण शामिल हैं। एमएलसी निधि से सोलर लाइटें, प्याऊ और हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई हैं। धनौरा में विद्यालय भवन, नौगावां सादात में 18 प्याऊ तथा हसनपुर में 16 प्याऊ और दो सीसी सड़कों के प्रस्ताव लंबित हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
चामुंडा मंदिर चौराहे की हाईमास्ट लाइट खराब
गजरौला के सलेमपुर गौसाईं गांव में तीन साल पहले विधायक निधि से लगाई गईं तीन हाईमास्ट लाइटों में से दो जल रही हैं, जबकि चामुंडा मंदिर चौराहे की लाइट खराब पड़ी है। इससे रात में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अन्य दो लाइटें आंबेडकर मूर्ति के पास और एकल विद्यालय में लगी हैं। ग्राम प्रधान ओमकार सैनी ने लाइट खराब होने की पुष्टि की है।
-- -- -- -- -- --
मंदिर पर लगी हाईमास्ट लाइट खराब
हसनपुर क्षेत्र के गांव भदौरा में मंदिर परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट खराब पड़ी है। इससे रात के समय मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लाइट खराब होने से परिसर में अंधेरा रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। वहीं जोया ब्लॉक के गांव स्योनाली स्थित कब्रिस्तान में लगी हाईमास्ट लाइट महीनों से खराब पड़ी है। इससे रात के समय कब्रिस्तान में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइट खराब होने से परिसर में अंधेरा छाया रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने लाइट ठीक कराने की सुध नहीं ली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विधायक निधि से लगे प्याऊ बंद
विधायक निधि से अमरोहा नगर के टीपी नगर, जोया, हसनपुर, नौगावां सादात, ढबारसी, आदमपुर, रहरा, मंडी धनौरा और बछरायूं में लगे अधिकांश प्याऊ खराब पड़े हैं। कहीं वाटर कूलर काम नहीं कर रहे तो कहीं अन्य खामियों के कारण प्याऊ बंद हैं। सार्वजनिक स्थानों पर सुविधा के लिए खर्च की गई धनराशि के बावजूद लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विधायकों की निधि से काम कराने के लिए जो प्रस्ताव मिलते हैं,उसके अनुसार ही काम कराए जाते हैं। जानकारी मिलने पर लाइट और वाटरकूलर को नियमानुसार ठीक कराया जाता है।
-अंबरीश कुमार, पीडी