फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Middle Ganga Canal breaches at Sheetla Sarai; fields flooded.

Amroha News: शीतला सराय में कटी मध्यगंगा नहर, खेतों में भरा पानी

Sun, 30 Aug 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 30 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Middle Ganga Canal breaches at Sheetla Sarai; fields flooded.
आदमपुर। क्षेत्र के गांव शीतला सराय में शुक्रवार की रात मध्यगंगा नहर कटने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। नहर कटने का पानी तेजी से आसपास के खेतों में भर गया, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद नहर के कटे हुए हिस्से को बंद कर दुरुस्त किया गया। इससे पहले किसान जितेंद्र सिंह के खेत में भारी नुकसान हुआ है, जहां पानी भरने से उनकी धान की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव से हुए फसल नुकसान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed