{"_id":"689a5966dd18691ce10a085e","slug":"merger-of-204-council-schools-will-be-cancelled-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-145581-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 204 परिषदीय विद्यालयों का विलय होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 204 परिषदीय विद्यालयों का विलय होगा निरस्त
Tue, 12 Aug 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कम छात्र संख्या वाले 228 परिषदीय स्कूलों का नजदीकी स्कूलों में विलय किया गया था लेकिन अब इनमें 204 स्कूलों का विलय निरस्त किया जाएगा। यानी ये 204 स्कूल फिर बच्चों से गुलजार होंगे। फिलहाल 50 कम छात्र संख्या वाले 24 स्कूलों को एक किलोमीटर की परिधि में विलय प्रस्तावित किया गया है।
प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार हर साल एक बड़ा बजट खर्च करती है। इसमें स्कूलों में जरूरी सुविधाओं के साथ-साथ परिषदीय स्कूलों में बच्चों को यूनिफॉर्म, किताबें व मिड डे मील भी दिया जाता है लेकिन इन सबके के बाद भी स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने में विभाग नाकाम साबित रहा है।
इसी को देखते हुए सरकार ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में विलय किये जाने का निर्णय लिया था जिसके बाद बीईओ के प्रस्ताव पर जिले में कुल 228 स्कूलों के विलय का प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन इसके बाद सरकार ने 50 से कम छात्र संख्या व एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को ही विलय किये जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
इसके लिए डीएम ने भौगोलिक स्थिति को परखने के लिए बीडीओ, बीईओ व क्षेत्रीय लेखपाल को भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद फिलहाल अब केवल 24 स्कूलों के विलय का प्रस्ताव ही तैयार किया गया है। यह सभी स्कूल एक किलोमीटर के दायरे व 50 से कम छात्र संख्या वाले हैं।
खाली स्कूलों में बनेंगी बाल वाटिका
रिक्त हुए परिषदीय स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्रों की बाल वाटिकाओं का संचालन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी के अनुसार इन स्कूलों में करीब नौ स्कूलों के भवन बाल वाटिका के लिए उपयुक्त पाए गए हैं।
किस ब्लॉक में कितने स्कूल होंगे विलय
ब्लॉक - स्कूलों की संख्या
अमरोहा - 10
गजरौला - 4
जोया - 5
धनौरा - 2
हसनपुर - 1
हसनपुर नगर - 2
- जिले में फिलहाल कम छात्र संख्या वाले 24 स्कूलों के विलय का प्रस्ताव तैयार किया गया है। खाली हुए स्कूलों में बाल वाटिकाओं का संचालन किया जाएगा। 15 अगस्त से इसकी शुरुआत की जाएगी।- अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ