फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mentha businessman dies in truck car collision

सड़क दुर्घटना में मेंथा कारोबारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mentha businessman dies in truck car collision
मंडी धनौरा। मेंथा कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चला रहा उनका पुत्र घायल हो गया। हादसा थाना बछरायूं के गांव मोहम्मदपुर पट्टी के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार के टकराने पर हुआ। कारोबारी के पुत्र की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मेंथा कारोबारी ओमप्रकाश प्रजापति (45) शनिवार की सुबह अपने पुत्र मनोज के साथ कारोबार के सिलसिले में कार से संभल जा रहे थे। उनकी कार शनिवार की सुबह पांच बजे थाना बछरायूं के गांव मोहम्मदपुर पट्टी के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश प्रजापति की मौके पर ही हो गई जबकि मनोज घायल हो गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां ओमप्रकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। परिजन भी जानकारी मिलने पर बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। मनोज की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed