फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Memorandum addressed to Chief Minister handed over to SDM

ट्रैक्टर ट्रॉली पर पाबंदी के विरोध में किसानों ने निकाला जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:15 AM IST
सार

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली पर यात्री बैठे जाने के दौरान पकड़े जाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश किया था। कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली किसान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों जैसे, बरात, अंतिम संस्कार, गंगा स्नान मेले में जाने के अलावा तमाम कार्यों में यातायात के लिए भी प्रयोग में होता है। यहां तक कि राजनीतिक सभाओं के साथ-साथ किसानों के धरना प्रदर्शन आंदोलनों में भी ट्रैक्टर ट्रॉली से ही किसान आता जाता है।

विज्ञापन
Memorandum addressed to Chief Minister handed over to SDM

विस्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली को किसी भी तरह की यात्रा के लिए प्रतिबंधित करने के सीएम के आदेश के खिलाफ भाकियू भानु के कार्यकर्ताओें ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। कहा कि किसानों का शोषण किसी भी तरह से सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू भानू की पंचायत एडीएम कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता शीशराम सिंह व संचालन निरंकार सिंह ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली पर यात्री बैठे जाने के दौरान पकड़े जाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश किया था। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली किसान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों जैसे, बरात, अंतिम संस्कार, गंगा स्नान मेले में जाने के अलावा तमाम कार्यों में यातायात के लिए भी प्रयोग में होता है। यहां तक कि राजनीतिक सभाओं के साथ-साथ किसानों के धरना प्रदर्शन आंदोलनों में भी ट्रैक्टर ट्रॉली से ही किसान आता जाता है। वास्तव में किसानों के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली उसकी रीढ़ है। रही बात दुर्घटनाओं की तो दुर्घटना का कारण लापरवाही से वाहन चलाने की बात ज्यादा सामने आती है। कहा कि सीएम ने यदि अपना आदेश 10 अक्तूबर तक वापस नहीं लिया तो भारतीय किसान यूनियन भानु प्रदेश के प्रत्येक जनपद तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन आंदोलन को विवश होगी। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी, राजू चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह, उदयवीर सिंह, गंगाराम शर्मा, सुनील कुमार, डॉ योगेंद्र सिंह, शेर सिंह, रामसिंह, सतवीर सिंह, भोज राम सिंह, सत्यवीर सिंह, ओमवीर सिंह, सुनील कुमार, मोहर सिंह, गंगा शरण, चंद्रशेखर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed