{"_id":"6988f51de65e0ce11100de33","slug":"mega-legal-aid-and-services-camp-to-be-held-on-february-22-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157151-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता और सेवा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता और सेवा शिविर
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता शिविर की तैयारियां तेज हो गई हैं।
रविवार को जनपद न्यायाधीश विवेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में हुई। इसमें जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों को शिविर को सफल बनाने के लिए आपस में समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी निर्देशित किया। ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंचाना है।
नोडल अधिकारी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ईश्वर सिंह, न्यायाधीश व सचिव अभिषेक कुमार व्यास, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद