फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Medical store owner attacked with scissors for demanding committee money

Amroha News: कमेटी के पैसे मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक पर कैंची से हमला

Sat, 09 May 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 09 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Medical store owner attacked with scissors for demanding committee money
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव पांयती कलां में कमेटी के पैसे मांगना युवक को भारी पड़ गया। सैलून संचालक ने मेडिकल स्टोर संचालक के सीने में कैंची घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन




गांव निवासी मोहम्मद रजा मुरादाबाद के मझौला थानाक्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। गांव का ही रहने वाला अरमान अड्डे पर सैलून की दुकान संचालित करता है और साथ ही कमेटी डालने का काम भी करता है। आरोप है कि अरमान पर मोहम्मद रजा के कमेटी के करीब 60 हजार रुपये बकाया थे। वह कई दिनों से पैसों की मांग कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मोहम्मद रजा रुपये मांगने के लिए अरमान की सैलून की दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में आकर अरमान ने दुकान में रखी कैंची उठाकर मोहम्मद रजा के सीने में घोंप दी। कैंची सीने के बाईं ओर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर दुकान में ही गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद उसे जोया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और बाद में मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed