{"_id":"68ffda9adc79c51d45048579","slug":"mca-cricket-academy-won-by-183-runs-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-150450-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एमसीए क्रिकेट एकेडमी 183 रन से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एमसीए क्रिकेट एकेडमी 183 रन से विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित दिवंगत मोहम्मद फरमान मेमोरियल अंडर-16 इंटर एकेडमी क्लब टूर्नामेंट के पांचवें दिन एमसीए क्रिकेट एकेडमी और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें एमसीए क्रिकेट एकेडमी ने 183 रनों से जीत हासिल की।
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एमसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवरों में 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए केशव ने 78, मोहम्मद जैद ने 49 और श्लोक चौधरी ने 45 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड के गेंदबाज आतिफ खान ने चार, रचित पाल ने दो, कार्तिक नागर, मोहम्मद अलीम और मोहम्मद यूनुस ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड 22.4 ओवरों में मात्र 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए मोहम्मद अर्श ने 31 और मोहम्मद अलीम ने 13 रन बनाए। एमसीए क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद समर ने चार, लक्ष्य और सानिब पाशा ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह से एमसीए क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 183 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच केशव व गेम चेंजर आतिफ खान को चुना गया। अंपायर शमशाद अल्वी और मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, मोहम्मद हसीब, ओमदत्त शर्मा, तरुण चीमा, मंजर अब्बास आदि मौजूद रहे।
-- --