फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mathematics and Science clubs will be formed in secondary schools

Amroha News: माध्यमिक स्कूलों में होगा गणित व विज्ञान क्लब का गठन

Sun, 08 Jun 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mathematics and Science clubs will be formed in secondary schools
अमरोहा।
विज्ञापन

नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित क्लब का गठन किया जाएगा। इसके तहत शिक्षक विद्यार्थियों की अभिरुचि को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इसके लिए स्कूलों को बजट भी जारी किया जाएगा।
जिले में 25 राजकीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है। जिसमे बड़ी संख्या में बच्चे अध्ययन करते हैं। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की गणित व विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने के लिए गणित और विज्ञान क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें इन दोनों विषयों के होनहार छात्र-छात्राओं का शामिल किया जाएगा। क्लब के गठन से बच्चों में तार्किक दृष्टिकोण, समस्या समाधान व गणित के सिद्धांतों को रोचक ढंग से सीखने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मदनपाल सिंह ने बताया कि विद्यालयों में गठित होने वाले क्लब के संरक्षक प्रधानाचार्य होंगे। मार्गदर्शक के तौर पर संबंधित विषय के शिक्षक को शामिल किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष कक्षा 11 के उस मेधावी बच्चे को बनाया जाएगा, जिसने कक्षा दस में विज्ञान और गणित में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। जबकि, सचिव कक्षा 10 का वह छात्र होगा, जिसने कक्षा नौ में विज्ञान व गणित में सर्वाधिक अंक हासिल किए होंगे। आठवीं में इन विषयों में अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सहायक सचिव बनाया जाएगा। जबकि, सदस्य कक्षा 10 व 11 के छात्र होंगे। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि क्लब के गठन को सभी स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed