फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mass Marriage Scheme: 487 couples tied the knot

सामूहिक विवाह योजना : परिणय सूत्र में बंधे 487 जोड़े

Sun, 07 Dec 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 07 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Mass Marriage Scheme: 487 couples tied the knot
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग गांव बागड़पुर माफी में समारोह आयोजित किया गया जिसमें 487 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। योजना के तहत 564 जोड़े पंजीकृत थे। सांसद कंवर सिंह तंवर समेत जन प्रतिनिधियों व डीएम ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सांसद तंवर कहा कि समारोह में जिनकी बेटियों की शादी हो रही है, उनके लिए यह बड़ा भावुक पल है। बेटियां दो कुलों का गौरव होती है। सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य व सफल कार्यक्रम आयोजन के जिला प्रशासन व पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सीएम सामूहिक आयोजन स्थल पर हमारे समाज की समरसता और समभाव का उदाहरण देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा एक ही स्थान पर विभिन्न रीति रिवाज के अनुसार बंधन में जोड़े बंध रहे हैं। हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बिचौलिए के पूर्ण पारदर्शिता से पात्र व जरूरतमंदों को मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स सभी अतिथियों का आभार जताया। बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा एक लाख रुपये का वहन किया जाता है जिसमें से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये वैवाहिक व खान-पान व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं। उन्होंने कहा यह आयोजन सामूहिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है।
नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने नव विवाहित युगल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम एफआर गरिमा सिंह, डीडीओ सरिता द्विवेदी, पीडी डीआरडीए अंबरीष कुमार, डीपीआरओ पंखुड़ी जैन, अभिनव कौशिक, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, ममता गुर्जर आदि मौजूद रहे।

--------------

बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद मिला प्रवेश
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान विवाह के लिए आने जोड़ों को बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद प्रवेश दिया गया। उनके समस्त प्रपत्र देखकर ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद विवाह के कार्यक्रम संपन्न हुए।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed