{"_id":"63e3b6b3c9e019770c0d0de6","slug":"masood-cricket-club-won-the-match-by-three-wickets-jpnagar-news-c-15-1-47676-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मसूद क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मसूद क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
अमरोहा। सद्भावना कप का 12वां मुकाबला मसूद क्रिकेट क्लब अमरोहा और डीएनएस बादशाह क्रिकेट डिडौली के बीच खेला गया। जिसे मसूद क्लब ने तीन विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अंकुर मलिक रहे। यूथ क्लब और डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मास्टर भूरे खां एंड आरिफ फारुख मेमोरियल थर्ड सद्भावना कप का 12वें मैच में मसूद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डीएनएस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। जिसमें संदीप तोमर ने 49, सत्यम ने 60 रन बनाए। मसूद क्लब की तरफ से अमन ने 5 और ऋतिक सिंह ने 2 दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूद क्लब की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। जिसमें फैसल अल्वी ने 48, अखिल ने 34 रन बनाए। डीएनएस क्लब की तरफ से बाजवा और सत्यम ने दो- दो विकेट लिए। मसूद क्लब ने 3 विकेट से यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी करने के लिए अंकुर मलिक को लक्ष्मी दाल भंडार तथा अबू गारमेंट्स की तरफ से दिया गया। सत्येंद्र सिंह और जमाल पाशा ने मैच में अंपायरिंग की जबकि स्कोरिंग सैंडी गुप्ता और लवी ने की।
वहीं शमशाद अल्वी ने कमेंट्री की। आज टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मैच फारूक यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा और गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला जाएगा। इस दौरान इमरान पाशा, परवेज पाशा, नासिर फारूक, रिजवान पाशा, आसिफ खान, नजम अली, रोहित चंदेल, शहजाद फारूक, मोहम्मद जुबेर, महेश्वर अली, शेरू परवेज, अकरम अंसारी, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।