{"_id":"6aad9b2b8815afc6a50f7f76","slug":"mason-hadnt-come-out-of-his-room-for-two-days-body-found-hanging-from-a-noose-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173322-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो दिन से कमरे से नहीं निकला था राजमिस्त्री, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो दिन से कमरे से नहीं निकला था राजमिस्त्री, फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
कैलसा। देहात थाना क्षेत्र के गांव मानकजूड़ी में शुक्रवार सुबह राजमिस्त्री का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
गांव मानकजूड़ी निवासी किसान हुकम सिंह का परिवार रहता है। उनके बड़े बेटे दिनेश कुमार की शादी हो चुकी है और वह बैंक में नौकरी करते हैं। जबकि छोटा बेटा अनेश कुमार (30) राजमिस्त्री का काम करता था। वह अविवाहित था। माता-पिता और बड़ा बेटा-बहू मकान के भूतल पर रहते हैं, जबकि अनेश कुमार प्रथम तल पर बने कमरे में अकेला रहता था।
परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम अनेश घर पहुंचा था। उसने मां से बातचीत की और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों ने भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, क्योंकि अनेश अक्सर दो-दो दिन तक अपने कमरे में ही रहता था। शुक्रवार सुबह मां किसी काम से ऊपर कमरे में गईं तो अनेश का शव फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। परिजनों ने किसी तरह के विवाद से इन्कार किया है।