फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   married women shoot by husband

दहेज के लिए विवाहिता की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
married women shoot by husband
सैदनगली/उझारी (अमरोहा)। दहेज के लिए विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाहिता का शव आम के बाग में पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव कस्बा उझारी के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद राशिद की बेटी रहनुमा की शादी 24 मार्च 2019 को गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौतई निवासी शहजाद के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से शहजाद रहनुमा को दहेज में दस लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करता था। 21 जनवरी 2020 को रहनुमा को उसके पति शहजाद और अन्य ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद रहनुमा मायके में रहने लगी। पिता राशिद के मुताबिक 26 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे उसका पति शहजाद अपने दो अन्य साथियों के साथ घर पहुंचा था। इसके बाद वह रहनुमा को समझाबुझा कर साथ ले गया। रहनुमा गर्भवती थी। सोमवार की सुबह उसकी लाश मिली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि नूरपुर के जंगल में मिले शव की पहचान रहनुमा निवासी उझारी के रूप में हुई है। पिता राशिद की तहरीर पर पति शहजाद समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सुबह शव की काफी प्रयास करने के बाद भी शिनाख्त नहीं हुई थी। करीब पचास से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी फोटो शेयर की गईं। इसके बाद उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन

गेहूं के खेत में 100 मीटर तक शव को घसीट कर ले गए थे हत्यारे
उझारी। भीकमपुर शर्की बेगपुर लिंक मार्ग से घटनास्थल की दूरी लगभग 100 मीटर की है। मार्ग से घटनास्थल तक हत्यारों ने महिला के शव को 100 मीटर गेहूं के खेतों में घसीट था। जहां पर गेहूं की फसल टूटी साफ दिखाई दे रही थी। उसका र्स्काफ घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। र्स्काफ गेहूं के खेत के पास मिला। फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने इसको भी अपनी जांच में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो शेयर करने पर हुई पहचान
सैदनगली। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि सुबह शव की काफी प्रयास करने के बाद भी शिनाख्त नहीं हुई थी। बाद में करीब पचास से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी फोटो शेयर की गईं। इसके करीब दो घंटे बाद उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed