{"_id":"5713e00c4f1c1b0f3510fc8b","slug":"married-women-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को गला दबाकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराते हुए शव को पीएम के लिए भेजा है। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी पिंकू पुत्र रामचंद्र की शादी तीन वर्ष पूर्व सांथलपुर निवासी जयवीर की बहन कविता से हुई थी। कविता के दो वर्ष का एक बेटा भी है। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी थी। कई बार रिश्तेदारों ने मामले को शांत करा दिया।
शनिवार को भी दहेज में दो लाख रुपये की मांग की गई जिसको लेकर कविता और पिंकू में कहासुनी हो गई। शनिवार की रात करीब नौ बजे मायके वालों पर फोन गया कि कविता बीमार है। जब ससुराल में आकर देखा तो कविता चारपाई पर मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
मायके पक्ष के लोगों ने कविता की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मायके वालों को शांत कराया।
रहरा पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई जयवीर की तहरीर पति पिंकू, सास सावित्री और ससुर रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।