फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman in suspicious circumstances, accused of murder

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman in suspicious circumstances, accused of murder
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों समेत विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करनपुर खादर निवासी पच्चीस वर्षीय शारदा की शादी करीब सात साल पहले गांव शीतला सराय निवासी प्रकाश के साथ हुई थी। बताते हैं कि शुरू में तो सब ठीक था, बाद में छोटी-छोटी बातों पर शारदा के साथ मारपीट की जाने लगी। दो पुत्रियों को भी जन्म दिया। शनिवार रात को शारदा के पति से विवाद हुआ था। पति ने शारदा के साथ मारपीट भी की थी। रविवार सुबह को शारदा का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सतीशचंद्र पांडेय व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी भी पहुंच गए। परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शव पोस्टामार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है।
- सतीशचंद्र पांडेय, सीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed