फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman gets three divorces due to obstruction in illegal relations

अवैध संबंधों में बाधा बनने पर विवाहिता को तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman gets three divorces due to obstruction in illegal relations
अवैध संबंधों में बाधा बनने पर विवाहिता को तीन तलाक
विज्ञापन

- दहेज के लिए भी करते थे प्रताड़ित, पति समेत छह पर एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी पति अपंजीकृत चिकित्सक है। वह घर में ही महिला मरीजों के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट करता है। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाली युवती की शादी 14 जून 2010 को पड़ोस के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। उसका पति अपंजीकृत चिकित्सक है, जो घर में ही डॉक्टरी करता है। वह महिला मरीजों के साथ शारीरिक संबंध बनाता है, विवाहिता इसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। 7 मार्च 2021 को विवाहिता अपने रिश्ते के भाई की शादी में गई थी। यहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ, ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed