फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder
अमरोहा। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के तिरलोकपुर निवासी बाबूराम की बेटी सुमन की शादी थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के पेली चौहान निवासी सतपाल के साथ हुई थी। मायके वालों का कहना है कि आरोप है कि सुमन पर दहेज में तीन लाख रुपये मांग करने को लेकर मारपीट की जाती थी। तीन दिन पहले वह मायके से पेली तगा आई थी। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। तड़के चार बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसी गांव के रहने वाले सुमन के बहनोई ने मायके वालों को गुरुवार सुबह सूचना दी। मृतका के पिता बाबूराम सहित मायके वाले पेली तगा पहुंचे। लेकिन यहां कोई नहीं मिला। ससुराल वाले फरार हो चुके थे। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना नौगांवा सादात प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed