फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman burnt under suspicious circumstances, in-laws accused

Amroha News: संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता, ससुराल वालों पर आरोप

Sun, 16 Nov 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt under suspicious circumstances, in-laws accused
नौगांवा सादात में विवाहिता के जलने के बाद मौके पर जांच करते सीओ। संवाद
नौगांवा सादात (अमरोहा)। मोहल्ला अलीपुरा निवासी मोहम्मद अकबर की पत्नी निशा परवीन शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग में बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद आरोपी ससुराल वाले घर से भाग गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। विवाहिता को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात के मोहल्ला बगीची में खायम अब्बास ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले अपनी बेटी निशा परवीन की शादी कस्बे के ही मोहल्ला अलीपुरा निवासी मोहम्मद अकबर उर्फ मोनू के साथ की थी। निशा परवीन के पास एक साल का बेटा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शनिवार की सुबह ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर निशा परवीन को आग लगा दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों को देखकर आरोपी ससुराल वाले भाग गए। सूचना मिलते ही को अवधभान भदौरिया और इंस्पेक्टर सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए। मायके वालों ने विवाहिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। विवाहिता निशा परवीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता के पिता ने सास, ससुर, देवर और पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हत्या की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed