{"_id":"6748ce61754d19763c0b97e4","slug":"married-woman-beaten-up-for-dowry-demand-thrown-out-of-the-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-129926-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला
Fri, 29 Nov 2024 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट करने और घर से निकालने में पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का आरोप है कि पति उसके शिक्षा से जुड़े दस्तावेज भी धोखाधड़ी से ले गया है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के सिहाली निवासी किसान नरेश सिंह की बेटी अंजलि की शादी 21 अप्रैल 2021 को अट्टा गांव निवासी सुनील कुमार से हुई थी। 27 अगस्त 2024 को ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। तभी से अंजलि मायके में रहती है। अंजलि ने नौकरी के लिए दिल्ली में मामा के घर रहकर एक कोर्स पूरा किया था। 20 सितंबर 2023 से महिला की ससुराल वालों से मुकदमेबाजी चल रही है। आरोप है कि उसके पति सुनील कुमार ने उसे नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से धोखाधड़ी करके उसके ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से डिग्री पर अन्य कागजात ले आया। अंजलि ने कागज मांगे तो गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने कोर्ट की शरण ली। सीओ ने बताया कि मामले में विवाहिता के पति सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
महिला को मारपीट कर बच्ची के साथ घर से निकाला
आदमपुर। सैदनगली क्षेत्र के गांव भटौला निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उन्होंने बेटी गुड़िया की शादी थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खरपड़ी निवासी सतेंद्र के साथ करीब एक साल पहले की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने कार व दो लाख रुपये नकद की मांग पर गुड़िया को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट कर हुए पांच माह की बच्ची के साथ उसे घर से निकाल दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सतेंद्र, सास सत्यवती, ननद मंजू, देवर सोमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।