फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman beaten up and fired from home, report on four including husband

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला पति समेत चार पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up and fired from home, report on four including husband
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की कोई सुनवाई नहीं की, लिहाजा उसने अदालत की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवद्वारा का है। यहां रहने वाले जमील अहमद की बेटी मरियम की शादी तीन साल पहले बेगम सराय कलां निवासी शाने आलम के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी में काफी दान दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुराल वाले विवाहिता पर मायके से एक लाख रुपये और बाइक की डिमांड कर रहे थे। विवाहिता से आए दिन मारपीट करते थे। इस दौरान मरियम एक बेटी की मां बनी। बावजूद इसके ससुराल वालों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। महीनेभर पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। लिहाजा वह अपने मायके में पिता के घर रहने लगी। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं कि। लिहाजा पीड़िता ने अदालत की शरण ली थी। इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति शाने आलम, आसिफ, आरिफ, शहाना व सायदा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed