फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Married death under suspicious circumstances
अमरोहा। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। खबर मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया जबकि ससुराल वालों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

यह मामला नौगावां सादात थानाक्षेत्र के खेड़ा अपरौला गांव का है। यहां रहने वाले नवाब अली की शादी दस साल पहले मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के फंदेड़ी गांव निवासी शाइस्ता के साथ हुई थी। चर्चा है कि किसी बात को लेकर दंपती में विवाद चल रहा था। लेकिन बुधवार को शाइस्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। खबर मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शाइस्ता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जबकि ससुराल वालों फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसआइ रमेश सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पउ़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआइ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed