{"_id":"6aad9ac7314e5a3a200ba9c4","slug":"attempting-to-lure-a-child-with-chocolate-and-500-rupees-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173353-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चॉकलेट और 500 रुपये का लालच देकर बच्चे को ले जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चॉकलेट और 500 रुपये का लालच देकर बच्चे को ले जाने की कोशिश
विज्ञापन
रजबपुर। थानाक्षेत्र में दो युवकों और बुर्का पहने महिला पर 11 साल के बच्चे को चॉकलेट और 500 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। बच्चे को शक हुआ तो वह आरोपियों से बचकर पास की दुकान पर पहुंच गया और परिवार को घटना की जानकारी दी। बच्चे के पिता ने शुक्रवार को रजबपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बच्चे के पिता के मुताबिक, उनका बेटा कुएं के पास गया था। इसी दौरान वहां दो अज्ञात युवक और बुर्का पहने एक महिला पहुंची। आरोप है कि तीनों ने बच्चे को चॉकलेट और 500 रुपये देने का लालच दिया और अपने साथ चलने को कहा। बच्चे को शक हुआ तो वह वहां से भागकर पास की दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान पर मौजूद लोगों और परिवार को पूरी घटना बताई।
बच्चे के घर पहुंचने पर परिजनों में चिंता फैल गई। इसके बाद उसके पिता ने रजबपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।