फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Marriage Grant Scheme: Daughters of poor families will get 20 thousand

शादी अनुदान योजना : गरीब परिवारों की बेटियों को मिलेंगे 20 हजार

Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Marriage Grant Scheme: Daughters of poor families will get 20 thousand
अमरोहा। बंद चल रही शादी अनुदान योजना को शासन ने फिर से शुरू करने का फैसला किया है। समाज कल्याण विभाग से संचालित होने वाली योजना में गरीब परिवार की बेटी को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। योजना का लाभ सामान्य व अनुसूचित जाति के बीपीएल धारकों को मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की और से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान योजना शुरू की गई थी, लेकिन 2021-22 के बाद योजना को बंद कर दिया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों को लाभ जरूर दिया जा रहा था। करीब दो साल से बंद पड़ी योजना को सरकार ने अब फिर से शुरू करने के लिए हरी झंडी दी है। योजना के तहत एक परिवार से दो बेटियों की शादी के लिए अनुदान दिया जा सकेगा। आवेदक शादी के 90 दिन पहले अथवा 90 दिन बाद तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन रूप से किए जाएंगे। उसके बाद ग्रामीण इलाकों के आवेदन संबंधित विकास खंड और नगर क्षेत्र के तहसील में जमा करेंगे। चयनित को 20 हजार रुपये एकमुश्त शादी अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक योजना का मिलेगा लाभ
गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भी मदद कर रही है। वहीं, अब शादी अनुदान योजना को भी फिर से शुरू किया जा रहा है। लेकिन पात्र परिवार दोनों में से केवल एक योजना का लाभ ही ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन
जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार योजना का लाभ सामान्य व अनुसूचित वर्ग के गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले परिवारों का दिया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले आयप्रमाण पत्र बनवाना होगा। शहरी क्षेत्र के लिए परिवार की वार्षिक आय 56460 ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये होनी चाहिए। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अनुसूचित वर्ग के परिवार को तहसील से निर्गत जाति प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड, शादी का कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक की पासबुक की छायाप्रति भी अपलोड करनी होगी। योजना का लाभ पाने के लिए लड़की आयु 18 व लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

- सामान्य व अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों के लिए शासन ने शादी अनुदान योजना को फिर से शुरू किया है। जल्द ही इसमें ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत बेटी के खाते में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। - पंखुड़ी जैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article