फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   marriage

पति की शादी रुकवाने 250 किमी सफर पर निकली गर्भवती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
marriage
गजरौला (अमरोहा)। लॉकडाउन में बुलंदशहर में फंसी गर्भवती महिला को पता चला कि पीलीभीत के एक गांव रह रहा उसका पति में दूसरी शादी रचाने जा रहा है तो मानो उस पर वज्रपात हो गया। जानकारी पीलीभीत के एक थाने से मिली थी तो युवती ने शादी रुकवाने की गुहार लगाई और वहां पहुंचने के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी। इसके बाद वह गर्भ में नन्हीं जान लिए बुलंदशहर से पीलीभीत के लगभग तीन 250 किलोमीटर के सफर पर अकेली ही निकल पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को ब्रजघाट में पार्किंग स्टैंड पर मौजूद 28 प्रवासी श्रमिकों में अलग बैठी महिला अपनी व्यथा बताते हुए फफक पड़ी। स्याना (बुलंदशहर) में मेहनत-मजदूरी करने वाली महिला ने रोेते हुए बताया कि वह थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत के एक गांव की रहने वाली है। वह पांच माह के गर्भ से है। पति पीलीभीत में ही रहता है। तीन दिन पूर्व पीलीभीत पुलिस का फोन आया कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। यह सुनकर वह काफी रोई। पुलिस ने बताया कि वहां आ जाओ। उसके आने तक शादी नहीं होने देंगे। युवती ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से काफी दूर फंसी हुई है। तीन दिन की मोहलत दे दो। इसके बाद वह बस से बुलंदशहर से अकेली निकल पड़ी। बस से ब्रजघाट पहुंची रो रही युवती का कहना था कि उसे यही चिंता सताए जा रही है कि वह अकेले घर पहुंचेंगी कैसे? यदि देरी हो गई तो कहीं पति उसकी सौतन न ले आए। हालांकि शाम को श्रमिकों के साथ उसे एक बस से बरेली की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed