फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mango of amroha

पाकिस्तानी आम को मात देगा अमरोहा का लंगड़ा

Mon, 18 Apr 2016 12:47 AM IST
अखिलेश शर्मा/अमर उजाला अमरोहा
अखिलेश शर्मा/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 18 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
mango of amroha
आम के बौर - फोटो : अमर उजाला
मौसम के शुरुआती झटके के बाद आम के लिए मुफीद हुए मौसम ने मैंगो एक्सपोर्टरों की उम्मीदें जगा दी हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले जिले में 70 फीसदी अधिक पैदावार होने का अनुमान है। इसी के साथ अभी तक खाड़ी देशों में बढ़त बनाए पाकिस्तानी आम बागबानों से टक्कर लेने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


सऊदी अरब, कवैत, दुबई, बहरीन समेत सिंगापुर, मलेशिया आदि के व्यापारियों ने आम के लिए अमरोहा के बागबानों से संपर्क भी शुरू कर दिया है। लंगड़ा की मांग सबसे ज्यादा है। फिलहाल अमरोहा से कितना आम खाड़ी के देशों में जाएगा इसका फैसला अप्रैल में रियाद में होने वाली आम के निर्यातकों और व्यापारियों की बैठक के बाद होगा। 
विज्ञापन


अमरोहा में करीब छह हजार हेक्टेयर में आम के बगीचे हैं। पिछले महीने आंधी बारिश से आम के बौर पर कुछ असर पड़ा था, लेकिन इसके बाद मौसम ठीक रहा। । आम उत्पादकों का अनुमान है कि, इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले 70 फीसदी पैदावार अधिक होगी। अधिक पैदावार होने से आम के व्यापारियों ने निर्यात की रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। फिलहाल दूसरे देशों के कारोबारियों ने लंगड़ा, दशहरी,चौसा की डिमांड की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम निर्यात : आंकड़ों की नजर 
2014 में अमरोहा से तकरीबन 55 मीट्रिक टन आम खाड़ी देशों में भेजा गया था, मगर 2015 में आम पर दाग लग जाने से निर्यात प्रभावित हुआ। इस साल सिर्फ 20 मीट्रिक टन आम का निर्यात किया जा सका, मगर इस बार अच्छे मौसम और अमियों का देखते हुए तकरीबन 400 मीट्रिक टन आम के निर्यात की तैयारी की जा रही है।
जलमार्ग से जाएगा आम
निर्यातक इस बार जलमार्ग (पानी के जहाज) से आपूर्ति करने की योजना बना रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि, इससे पहले हम वायु मार्ग से निर्यात करते थे, जो ज्यादा खर्चीला है। वायु मार्ग से निर्यात में प्रति किलो 50 रुपये तो जल मार्ग से 10 से 15 रुपये का खर्च आएगा। लागत अधिक होने से हम पाकिस्तानी कारोबारियों से पिछड़ जाते थे और मार्केट पर वे 80 फीसदी तक कब्जा कर लेते थे। इसके अलावा कुछ आम कीनिया और स्थानीय व्यापारियों का भी होता था, लेकिन इस बार हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे। 



बेपर हीट ट्रीटमेंट (तकनीक) से होगी पैकिंग
अमरोहा में पैकिंग हाउस की मंजूरी मिल चुकी है। कारोबारियों का कहना है कि, जल्द ही बेपर हीट ट्रीटमेंट(बीएचटी) तकनीक से पैकिंग की मशीन लग जाएगी। इसके बाद आम जल्द खराब नहीं होगा। इससे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। मशीन अभी सहारनपुर मंडी में लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed