फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Man dies after being hit by Shramjeevi Express could not identify

Amroha; श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर शख्स की मौत, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Apr 2023 07:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Apr 2023 07:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत का मामला सामने आया है। उसकी पहचान की कोशिश जारी है। शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है।
 

विज्ञापन
Man dies after being hit by Shramjeevi Express could not identify
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमरोहा में श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कौन और कहां का रहने वाला है, ये पता नहीं चल पाया। उसने जो शर्ट पहन रखी थी, उस पर पंकज टेलर्स लिखा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की साढ़े चार बजे रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि गदापुर रेलवे फाटक व महेशरा के बीच श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट गया है। श्रमजीवी दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी। अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत की सूचना मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंची, लेकिन मामला नागरिक थाना पुलिस क्षेत्र का निकला। 

विज्ञापन

 


उधर ट्रेन से किसी व्यक्ति के कट जाने की खबर मिलते ही आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। काफी कोशिश के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने छींट की काली और लाल रंग की लाइनदार शर्ट पहन रखी थी। जिसके कॉलर पर पंकज टेलर्स लिखा था। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत का मामला सामने आया है। उसकी पहचान की कोशिश जारी है। शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed