{"_id":"66f0bd57e0e9ac6715039cb4","slug":"make-cleanliness-an-integral-part-of-your-life-adm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-126196-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई को बनाएं अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई को बनाएं अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा : एडीएम
विज्ञापन
अमरोहा। एडीएम एफआर बृजेश त्रिपाठी ने गांधी प्रतिमा पर सफाई चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि सफाई को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान समस्त निकायों में आयोजित किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापक रूप से निकाय क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जागरूक कर रहा है। रविवार को पालिका द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि एडीएम एफआर व पूर्व पालिका अध्यक्ष अतुल जैन ने सफाई अभियान एवं स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की।
अभियान में एडीएम, सभासदगण, पालिका स्टॉफ द्वारा झाड़ू लगाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आस पास के क्षेत्र की सफाई की गई। इसके बाद नगर पालिका परिषद टाउन हॉल तक पैदल मार्च करते हुए व आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। पालिका द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व स्वच्छता गोष्ठी की शुरुआत की। अखिल जैन ने कहा कि शहर में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत पालिका अध्यक्ष शशि जैन द्वारा कराए गए कार्य सराहनीय हैं। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नदीम अख्तर, ईओ डॉ. बृजेश कुमार, सभासद अंकित गुप्ता, वीर अभिमन्यु, विकास टंडन, राजपाल सिंह, अजय चौहान, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।