फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Major accident in Amroha: Father and daughter died in a collision with a canter, wife and son injured

अमरोहा में बड़ा हादसा : कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी और बेटा घायल; ननिहाल जा रहे थे बच्चे

Thu, 05 Jun 2025 12:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 12:08 AM IST
सार

हसनपुर-संभल मार्ग पर कालाखेड़ा मिल के पास बुधवार शाम कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें शीतला सराय निवासी क्लीनिक संचालक और उनकी तीन वर्षीय बेटी  मौत हो गई। हादसे में पत्नी और बेटा घायल हुए हैं। परिवार अपने ससुराल धौरिया जा रहा था। टक्कर के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Major accident in Amroha: Father and daughter died in a collision with a canter, wife and son injured
हादसे में जान गंवाने वाले पिता और बेटी - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर-संभल मार्ग पर कालाखेड़ा मिल के पास कैंटर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आदमपुर क्षेत्र के गांव शीतला सराय निवासी बाइक सवार क्लीनिक संचालक अमित खड़गवंशी (27) की मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटी व बेटा घायल हो गए। इलाज के दौरान बेटी दीक्षा (3) की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, पत्नी व बेटे का इलाज चल रहा है। उधर, चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव शीतला सराय में अमित खड़गवंशी का परिवार रहता है। अमित खड़गवंशी क्लीनिक का संचालक है। बुधवार शाम करीब चार बजे अमित पत्नी रेनू, बेटा तनिष्क व बेटी दीक्षा के साथ बाइक से हसनपुर क्षेत्र के गांव धौरिया स्थित ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन


हसनपुर-संभल मार्ग पर कालाखेड़ा मिल के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में अमित की मौके पर मौत हो गई। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल रेनू, दीक्षा व तनिष्क को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दीक्षा की भी मौत हो गई।

हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हादसे में पिता-पुत्री की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ननिहाल में घूमने जा रहे थे बच्चे
गांव शीतला सराय निवासी पिता-पुत्री की हादसे में मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। क्लीनिक संचालक बुधवार शाम करीब चार बजे बच्चों व पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे थे। बच्चे भी अपने नानी के घर जाने के लिए खुश थे और सुबह से ही तैयार होकर बैठे थे।

क्लीनिक संचालक के हंसते-खेलते परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
आदमपुर के गांव शीतला सराय में बुधवार को उस वक्त मातम पसर गया। जब एक भीषण सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को लील लिया। गांव के क्लीनिक संचालक अमित खड़गवंशी व उनकी मासूम बेटी दीक्षा की मौत हो गई। हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसा इतना भीषण था कि क्लीनिक संचालन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसकी बेटी की सीएचसी से हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद से शीतला सराय गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। हर आंख नम है और लोग सदमे में हैं।

मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों का कहना है कि क्लीनिक संचालक एक नेक इंसान थे और हमेशा सबकी मदद के लिए आगे रहते थे। उनकी और उनकी मासूम बेटी की असामयिक मृत्यु से गांव को गहरा आघात लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed