फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   magh pornima

माघ पूर्णिमा का स्नान कल, उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
magh pornima
गजरौला (अमरोहा)। वर्ष की पहली माघी पूर्णिमा कल रविवार को है। इस दिन ब्रजघाट और तिगरी में लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान के लिए आएंगे। दोनों ही स्थानों पर तैयारियां चल रही हैं। गंगा में गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर बेरीकेडिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

शनिधाम मंदिर बस्ती के पुजारी पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म में माघ माह में आने वाली माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। माघ माह में स्वर्ग से देवता और पितृगण सदृश्य होते हैं। माघ माह में देवता धरती पर आते हैं। इतना ही नहीं वे मनुष्य का रूप धारण कर गंगा किनारे होने वाली पूजा अर्चना में शामिल होते हैं और गंगा में स्नान कर अपने लोक को लौट जाते हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं। माघ माह में स्नान से मनुष्य स्वर्गलोक का अधिकारी बन जाता है। रेलवे स्टेशन पर रहने वाले पंडित दयानंद शर्मा ने बताया कि माघी पूर्णिमा पर स्नान के साथ ही हवन यज्ञ करने से भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। तिल का दान करने और भगवान सत्यनारायण की कथा से पुण्यलाभ की प्राप्ति होती है। वहीं माघी पूर्णिमा पर उमड़ने वाली भीड़ के चलते गंगाघाटों पर स्नान के लिए तैयारियां की जा रही हैं। गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां बेरीकेडिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन

कहीं रुला न दे ब्रजघाट पुल का जाम
गजरौला। माघी पूर्णिमा पर इस बार ब्रजघाट में गंगा स्नान को भारी तादाद में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। ऐसे में वहां पुराना पुल बंद होने और श्रद्धालुओं द्वारा हाईवे पर ही अपने वाहन खड़े कर देने से नए पुल पर जाम लगने की आशंका बनी हुई है। यदि ऐसा हुआ तो श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर शुरू हो गया पैचवर्क
गजरौला। रविवार को माघी पूर्णिमा का स्नान और कांवड़ यात्रा आरंभ होने के चलते एनएचएआई को हाईवे की टूटी सड़कों की मरम्मत करने की सुध आ गई है। हाईवे पर नाईपुरा क्षेत्र में टूटी सड़क पर पैचवर्क कराया जा रहा है। शुक्रवार को जुबिलेंट फैक्ट्री वाली साइड में एनएचएआई के श्रमिक काम करते देखे गए।

रविवार को माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर थाना क्षेत्र में हाईवे पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। गढ़ पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा।
- मोनिका यादव, सीओ (मंडी धनौरा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed