फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mafia cut kikar trees in forest department forest

Amroha News: माफिया ने वन विभाग के जंगल में काटे कीकर के पेड़

Thu, 27 Jun 2024 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mafia cut kikar trees in forest department forest
आदमपुर। क्षेत्र में वन विभाग के जंगल में कीकर के पेड़ों को माफिया ने काट लिया। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। लकड़ी बरामद की। बाद में आधी लकड़ी को नर्सरी पर डाल दी गई। लेकिन तीन दिन बाद भी मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि क्षेत्र के गांव चीला पथरा के वन विभाग के जंगल में कीकर के पेड़ कटे हुए हैं। तीन दिन पूर्व माफिया ने वन विभाग के जंगल में तीस से अधिक कीकर के पेड़ काट लिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखकर माफिया फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने 50 क्विंटल लकड़ी को बरामद कर लिया। इसमें से कुछ लकड़ी दौरारा स्थित नर्सरी पर रखवा दी गई।
विज्ञापन

जबकि अधिकांश लकड़ी को माफिया के हवाले कर दिया गया। लेकिन तीन बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच पड़ताल की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed