फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Madrasa student injured in accident dies during treatment

Amroha News: हादसे में घायल मदरसे के छात्र की इलाज के दौरान मौत

Wed, 05 Nov 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Madrasa student injured in accident dies during treatment
अमरोहा। करीब छह माह पहले सड़क हादसे में घायल मदरसे के छात्र अब्दुल समद की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में छात्र का इलाज चल रहा था। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


यह हादसा 27 मई की दोपहर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में अमरोहा-मंडी धनौरा मार्ग पर हुआ था। अमरोहा के मोहल्ला तलवार शाह नई बस्ती निवासी नासिर अली का बेटा मोहम्मद फैजी, मोहल्ला अफगानान निवासी अनीस का बेटा अरसलान, मोहल्ला हक्कानी निवासी अफजल का बेटा अब्दुल समद और मोहल्ला सराय कोहना निवासी अमीर अहमद का बेटा अबुजर मदरसा जामा मस्जिद में पढ़ते थे। हादसे वाले दिन दोपहर में चारों छात्र अरसलान की बाइक से मदरसा से एक साथ निकले थे।
विज्ञापन

एक ही बाइक पर चारों छात्र धनौरा रोड स्थित एक बाग में स्थित ट्यूबवेल पर नहाने जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई थी। चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में मोहम्मद फैजी व अरसलान की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अबुजर व अब्दुल समद गंभीर घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलाें को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर दोनों घायल छात्रों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। तभी से आंतों में गंभीर चोट लगने के कारण अब्दुल समद का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। तीन दिन पहले अब्दुल समद की अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद अब्दुल समद को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार को इलाज के दौरान अब्दुल समद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed