फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Madrasa operator Nasir Qasmi, injured in the accident, dies

Amroha News: हादसे में घायल मदरसा संचालक नासिर कासमी का निधन

Thu, 01 May 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Madrasa operator Nasir Qasmi, injured in the accident, dies
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

हादसे में घायल कस्बे के मोहल्ला टीपू चौक निवासी मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना नासिर कासमी (45) की बुधवार को मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। कासमी मदरसा जहूरिया रशीदिया लिल बनात के संचालक थे। सोमवार शाम करीब छह बजे वह किसी काम से संभल गए थे और वहां से घर लौट रहे थे।
हसनपुर-संभल मार्ग पर सिंहपुर के पास अचानक एक आवारा पशु उनकी बाइक के सामने आ गया था। टक्कर लगने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई थी। जिसमें मौलाना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया था। मेरठ में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। मौलाना कासमी अपने पीछे छह बच्चों का परिवार छोड़ा है। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बस्ती के युवक की मौत



रजबपुर (अमरोहा)। जनपद बस्ती के वाल्टर गंज थानाक्षेत्र के गांव गाऊखोर निवासी झिगुरी चौधरी का बेटा श्रवण कुमार 15 अप्रैल को किसी काम से जोया टोल प्लाजा पर आया था। इस दौरान वह जमापुर प्राइमरी स्कूल के पास सड़क पर खड़े था। तभी, पंजाब नंबर की कार के चालक ने श्रवण को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने श्रवण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। 18 अप्रैल को इलाज के दौरान श्रवण कुमार की मौत हो गई। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई अरुण कुमार चौधरी ने पंजाब नंबर अर्टिगा के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed