फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Made friends on Facebook and promised marriage, then raped

Amroha News: फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा दिया, दुष्कर्म भी किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Made friends on Facebook and promised marriage, then raped
फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा दिया, किया दुष्कर्म
विज्ञापन

डिडौली(अमरोहा)। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद मुरादाबाद के युवक ने क्षेत्र की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी छोड़कर भाग गया। अब उसके परिजन भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी प्रेमी ने युवती का गर्भपात करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले किसान की बेटी की दोस्ती छह महीना पहले फेसबुक पर मुरादाबाद जनपद के थाना मैनाठेर के गांव असदपुर निवासी आमिर से हुई। आरोप है कि आमिर ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। एक अक्तूबर 2023 को आमिर युवती के घर आ गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने युवती को अलग-अलग स्थान पर बुलाना शुरू कर दिया। इसी तरह कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा। युवती गर्भवती हो गई तो उसने आमिर पर शादी का दबाव बनाया। जिस पर वह प्रेमिका को छोड़ कर चला गया और बात करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

युवती ने आमिर के परिजनों से बात की उसके बड़े भाई जहांगीर व पूर्व ग्राम प्रधान पति मोहम्मद आमिर ने जान से मारने की धमकी दी। गर्भपात कराने का भी प्रयास किया गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed