{"_id":"682104e87f72c1aae40acc0b","slug":"made-a-reel-with-fake-gun-arrested-with-real-gun-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-139754-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नकली बंदूक संग बनाई रील, असली के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नकली बंदूक संग बनाई रील, असली के साथ गिरफ्तार
Mon, 12 May 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 12 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
क्षेत्र में एक भाजपा नेता के होटल में लकड़ी की नकली बंदूक लहराकर रील बनाना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे घर से अवैध एक नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसका चालान किया है।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक बंदूक लहरा हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल की जांच चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार को सौंपी गई थी। पुलिस आरोपी को तस्दीक करने में जुटी। जांच में पता चला कि आरोपी युवक आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव निरयावली खादर निवासी जितेंद्र है। एसआई प्रवीण कुमार ने पुलिस के साथ आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस को उसके घर से एक नाली बंदूक मिली। जिसका लाइसेंस नहीं था।
पुलिस ने अवैध बंदूक कब्जे में ले ली साथ ही आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह साथियों के साथ गजरौला में हाईवे किनारे पैराडाइज होटल में गया था, जहां उसने लकड़ी की बंदूक के साथ रील बनाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। सीओ ने बताया कि पैराडाइज होटल तिगरिया खादर गांव निवासी भाजपा नेता कुंवरपाल खड़गवंशी का है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
- होटल पर युवक व उसके साथियों द्वारा नकली बंदूक से रील बनाने की जानकारी मिली है। पता चला है कि युवक किसी कार्यक्रम की शूटिंग करने आए थे। हालांकि उन पर नकली बंदूक थी। - कुंवरपाल सिंह खड़गवंशी, होटल संचालक व भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री
बालक का मरीजाें को इंजेक्शन लगाते वीडियो वायरल
आदमपुर।
क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप अपने बच्चों से ही मरीजों को इंजेक्शन लगवाने लगे हैं। इंजेक्शन लगाते रील बनाकर मरीज की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में स्थित झोलाछाप की दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि करीब आठ साल का एक बालक एक मरीज को इंजेक्शन लगा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।