{"_id":"6aa30bbb84aa0cc8830b694e","slug":"mad-scramble-for-train-seats-two-months-before-diwali-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172695-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिवाली से दो महीने पहले ट्रेनों में सीटों की मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिवाली से दो महीने पहले ट्रेनों में सीटों की मारामारी
विज्ञापन
अमरोहा। दिवाली के त्योहार में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है लेकिन ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग अभी से आरक्षण करा रहे हैं, ताकि त्योहार के दौरान घर जाने में परेशानी न हो। इस बार छह नवंबर को धनतेरस, सात नवंबर को छोटी दिवाली, आठ नवंबर को दिवाली और नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी।
दिवाली पर अधिकांश लोग अपने घरों पर ही त्योहार को मनाते हैं। पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। इसमें सद्भावना, काशी विश्वनाथ, रक्सौल समेत कई ट्रेनों में अभी से वेटिंग दिखा रहा है। इस तरफ ही ज्यादातर लोग जाते हैं। दिवाली के छह दिन बाद ही छठ पूजा है, जो खासतौर से बिहार और पूर्वांचल में मनाया जाता है। इस पर भी बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को जाते हैं। दोनों ही त्योहार आगे-पीछे रहते हैं। इसलिए सीट को लेकर अभी से ही मारामारी मच रही है। हालांकि त्योहार के समय पर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती हैं।
त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग घर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। अमरोहा से भी बड़ी संख्या में लोग विभिन्न शहरों से अपने घर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
एसएस जीआर मीना ने बताया कि ट्रेनों में अभी से ही लोग त्योहार को लेकर आरक्षण करा रहे हैं। हालांकि अमरोहा में कई ट्रेनों का ठहराव होता है। इसका फायदा यात्रियों को मिलता है।