फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maa Durga was kind to the property market in Navratri, 1380 denominations done

नवरात्र में प्रॉपर्टी बाजार पर मां दुर्गा रहीं मेहरबान, 1380 बैनामे हुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

नवरात्र में प्रॉपर्टी बाजार पर मां दुर्गा रहीं मेहरबान, 1380 बैनामे हुएअमरोहा।सरकार को इन बैनामों से स्टांप बिक्री के माध्यम से 11.04 करोड़ का राजस्व मिला है।जिसके चलते रियल एस्टेट कारोबार पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Maa Durga was kind to the property market in Navratri, 1380 denominations done

विस्तार

नवरात्र में प्रॉपर्टी बाजार पर मां दुर्गा रहीं मेहरबान, 1380 बैनामे हुए
विज्ञापन

अमरोहा। नवरात्र में यूं तो हर क्षेत्र में व्यापार ने रफ्तार पकड़ी, पर जिले में रियल एस्टेट पर मानों देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो गईं थीं। नौ दिन में 150 करोड़ से ज्यादा का निवेश रियल एस्टेट में किया गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले भर में 1380 बैनामे पिछले नौ दिन में कराए गए। सरकार को इन बैनामों से स्टांप बिक्री के माध्यम से 11.04 करोड़ का राजस्व मिला है। रियल एस्टेट कारोबार से सरकार के खजाने में 70 फीसदी राजस्व की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले साल के मुकाबले इस साल रियल एस्टेट कारोबार ने तेजी पकड़ी है। जिले में सितंबर माह में बैनामे के जरिए करीब 11.04 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। अमरोहा सब रजिस्ट्रार आफिस से 4.82 करोड़, मंडी धनौरा से 3.53 करोड़ और हसनपुर सब रजिस्ट्रार आफिस से 2.69 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है, जबकि लक्ष्य 15.87 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्ति का रखा गया था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मई 2022 से लेकर अब तक रेपो रेट में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों ने अपने लोन महंगे कर दिए हैं। जिसके चलते रियल एस्टेट कारोबार पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। बिजनेस के जानकारों का कहना है कि त्योहारी सीजन में यह कारोबार और बढ़ सकता है। हालांकि डिजिटल प्लेटफार्म से रियल एस्टेट कारोबार ने काफी तेजी पकड़ी है। क्योंकि आज दूर-दराज के लोग ऑनलाइन के जरिए घरों की बुकिंग कर रहे हैं, जिससे रियल एस्टेट कारोबारियों को भी फायदा हुआ है।
विज्ञापन

देश में कुछ सेक्टर ऐसे भी रहे जिन्होंने कोरोना के प्रभाव को दरकिनार करते हुए विकास के साथ अच्छी वापसी की। रियल एस्टेट सेक्टर भी उन्हीं में से एक है। आने वाले समय में इस सेक्टर में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यश जैन, जैन डेवलपर्स, अमरोहा
प्रदेश सरकार एक स्कीम लाई। जिसके कारण जमीन संबंधी विवाद कम हुए हैं। ऑन लाइन रजिस्ट्री होने के कारण धोखाधड़ी पर बहुत हद तक लगाम लगी है। इस कारण रियल एस्टेट के कारोबार में तरक्की आई है।
- सोमवीर सिंह उर्फ गुरु जी, रियल एस्टेट कारोबारी, गजरौला
पहले के मुकाबले बाजार में काफी सुधार हुआ है। लोग रियल एस्टेट में बढ़-चढ़ कर निवेश कर रहे हैं। हाईवे चौड़ीकरण से रियल एस्टेट कारोबार काफी में उछाल आया है। अब नए लोग इस कारोबार में उतर रहे हैं।

- रॉकी कालरा, रियल एस्टेट कारोबारी, गजरौला
पिछले वर्ष रियल एस्टेट का कारोबार कुछ ठीक हो गया था। लेकिन महंगाई अधिक होने से फिर से कारोबार प्रभावित हो रहा है। उम्मीद है इस बार दीपावली पर अच्छा व्यवसाय चलेगा।
हिलाल खां, रियल एस्टेट कारोबारी, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed