{"_id":"65ce83b9ab196abbdc0188a2","slug":"ma-team-won-the-title-due-to-kirats-brilliant-innings-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-113933-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कीरत की धुंआधार पारी से एमए की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कीरत की धुंआधार पारी से एमए की टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
अमरोहा। एमए और चैलेंजर की क्रिकेट टीम के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसे एमए की टीम ने दस रन से जीत लिया। कीरत गुप्ता को उनकी शानदार 70 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के खेल महोत्सव में एमए और चैलेंजर की क्रिकेट टीम के मध्य फाइनल मैच खेला गया। टॉस एमए की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एमए की टीम ने चैलेंजर की टीम के समक्ष पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में शानदार 135 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें कप्तान कीरत गुप्ता ने 70 रन की बेहतरीन पारी खेली।
जवाब में चैलेंजर की टीम 9 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट हो गई और मैच एमए की टीम ने 10 रन से जीत लिया। एमए की टीम के कप्तान कीरत गुप्ता को उनकी शानदार 70 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उचित व्यायाम से मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है। इस दौरान प्रोफेसर अनिल रायपुरिया, प्रोफेसर बीना रुस्तगी, प्रोफेसर मनन कौशल, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।