फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lover committed suicide by consuming pesticide after Five days death of his girlfriend in Amroha

प्यार को लगी परिवार की नजर: मेडिकल स्टोर से शुरू हुई प्रेम कहानी, शादी तक पहुंची बात; फिर दोनों ने दे दी जान

Sat, 13 Apr 2024 08:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 08:36 PM IST
सार

अमरोहा में प्रेमिका की मौत के पांच दिन के बाद प्रेमी ने भी कीटनाशक खाकर जान दे दी। युवक के घरवालों ने युवती के घरवालों को काफी समझाया, पंचायत के माध्यम से भी समझौता करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी।

विज्ञापन
lover committed suicide by consuming pesticide after Five days death of his girlfriend in Amroha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

आदमपुर क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 22 वर्षीय युवक का रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। 

विज्ञापन


पांच दिन पूर्व प्रेमिका ने कीटनाशक का सेवन करके जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इसके पांच दिन बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव में कुछ माह पहले दोनों एक मेडिकल स्टोर पर मिले थे। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरुआत हुई थी। दोनों एक ही जाति से ताल्लुक रखते थे। प्यार परवान चढ़ा लेकिन युवती के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के घरवालों ने युवती के घरवालों को काफी समझाया, पंचायत के माध्यम से भी समझौता करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। इसी के चलते पांच दिन पहले युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। तभी से युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। 


शनिवार को युवक ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों मामलों में बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed