{"_id":"65d127fe6dba1bc5d4089dd4","slug":"love-couple-caught-inside-closed-pizza-house-commotion-created-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-114050-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संसोधित.. बंद पड़े पिज्जा हाउस के भीतर रंगरेलियां बनाते प्रेमी जोड़ा पड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संसोधित.. बंद पड़े पिज्जा हाउस के भीतर रंगरेलियां बनाते प्रेमी जोड़ा पड़ा, हंगामा
विज्ञापन
बंद पड़े पिज्जा हाउस के भीतर से प्रेमी जोड़े को पकड़ा, हुआ हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। बंद पड़े पिज्जा हाउस के भीतर प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। मौके पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। एक युवक पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया। जबकि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में पिज्जा कॉर्नर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
यह मामला कैलसा बाईपास रोड स्थित चटपटा पिज्जा हाउस का है। कुछ दिन पहले तक पिज्जा हाउस चलता था, फिलहाल बंद पड़ा है। चर्चा है कि इसमें प्रेमी युगल को बुलाकर आपत्तिजनक कार्य कराए जाते हैं। बाहर से शटर गिरा रहता है, इसलिए कोई ध्यान नहीं देता। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक युवक और युवती हाउस के भीतर थे। तभी लोगों ने उसे घेर लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया गया। शटर खोलने के बाद सीढ़ी के सहारे पुलिसकर्मी पिज्जा हाउस में दाखिल हुए और युवक-युवती को मौके पर पकड़ लिया। मौके पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। छापे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवक और युवती पड़कर कोतवाली ले गई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने परिजनों को कोतवाली बुलाया और युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अश्लीलता फैलाने के आरोप में अमरोहा नगर के रहने वाले युवक शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि पिज्जा हाउस संचालक के खिलाफ एसडीएम और नगर पालिका को पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जा रही है। युवक और युवती दोनों बालिग हैं।