फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lord ganesha came in gajraula with high dj sound

ढोल-ताशों के बीच गजरौला में पधारे गजानन

Fri, 14 Sep 2018 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला।
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला। Updated Fri, 14 Sep 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
lord ganesha came in gajraula with high dj sound
गणेश प्रमिता की स्थापना के बाद उपस्थित श्रद्दालु। - फोटो : amar ujala
गजानन जन्मोत्सव समिति गजरौला की ओर से चतुर्थ गणेश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर धूमधाम से निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सेदारी की। पुलिस के सुरक्षा घेरे में यात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


मुख्य रथ को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गजरौला में लगातार चौथे साल गणेश चतुर्थी पर रथयात्रा का आयोजन हुआ। छोटे से प्रयास से शुरू हुए इस आयोजन ने प्रतिवर्ष भव्य रूप लिया। गुरुवार को गजानन जन्मोत्सव समिति की ओर से सुबह रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में कलश स्थापना कराई गई। शाम करीब छह बजे समिति के अध्यक्ष जीपी सिंह ने आरती के साथ रथयात्रा शुरू कराई। रथयात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज के साथ पांच लोग चले। उसके पीछे शिव परिवार की झांकी, इससे पीछे कृष्ण सखाओं के नृत्य, महिषासुर मर्दन, काली नृत्य, नरसिंह अवतार, भारत माता की झांकी चल रही थी।
विज्ञापन


सबसे पीछे मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा मुख्य रथ पर सवार थी। इस रथ के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य रथ से प्रसाद पाने को लोग लालायित दिखे। शाम छह बजे शुरू हुई रथ यात्रा चौपला, इंद्रा चौक, बस्ती मार्ग, अवंतिका कालोनी मार्ग, खाद गूजर चौक, रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में 21 और 31 संख्या के दो बैंड शामिल थे। भजनों पर झूमते महिला-पुरुष और बच्चों ने यात्रा का आनंद लिया। जगह-जगह बड़े बुजुर्गों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। देर रात करीब दस बजे शोभायात्रा का समापन किया गया। इसके बाद शिव मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की गई जहां मुख्य आरती समिति के सदस्यों और महिलाओें ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चतुर्वेदी, सचिव सर्वेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, राजीव मित्तल, गुरवचन सिंह सिद्धूू, राजीव उपाध्याय, विनोद गर्ग, सुबोध सिंघल, विनोद गर्ग, अरविंद अग्रवाल, रोहित शर्मा आदि सहित अनेक लोगों ने शोभायात्रा की व्यवस्था संभाली। सेल्फी खींचने वालों की रही होड़ शहर में गणेश चतुर्थी के उत्सव को देख युवाओं में उत्साह रहा। मुख्य गणेश प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। रेलवे स्टेशन चौक पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा में हाथ लगाकर रथ को खींचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed