फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot with nurse

लखनऊ से लौटी नर्स से पर्स और मोबाइल लूटा, विरोध पर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
loot with nurse
अमरोहा। लखनऊ से घर लौट रही नर्स से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर बुरी तरह पिटाई की। नर्स बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोपी युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नर्स को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसने बदमाशों को पहचानने से इंकार किया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी की है। क्षेत्र के शिवनगर गांव में कैलाश सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान कैलाश सिंह के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी आरती ने मुरादाबाद के एक कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की है। परिजनों के मुताबिक उसका चयन स्टाफ नर्स के लिए हो गया है। इसके लिए वह 11 जुलाई को लखनऊ गई थी। विभाग में संबंधित कागज जमा करके घर लौट रही थी। वह लखनऊ से रोडवेज से जोया तक आई थी। इसके बाद जोया से टैंपो में सवार होकर अमरोहा रोडवेज के सामने उतरी थी।
विज्ञापन

करीब तीन बजे प्रीत विहार कॉलोनी से निकलकर भाजपा नेता के बाग से होते हुए घर जा रही थी। इधर से घर पहुंचने के लिए छोटा रास्ता है। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मोबाइल और पर्स लूट लिया। बदमाशों ने उसका बैग भी छीनने की कोशिश की थी। विरोध करने पर उन्होंने नर्स को बुरी तरह पीटा। सिर और चेहरे पर घूंसे मारे। बदमाशों की पिटाई से नर्स बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने नर्स को आम के बाग में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही दरोगा लवलीश कुमार व बंबूगढ़ चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद नर्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़ी देर में उसके परिजन अस्पताल आ गए। पिता कैलाश सिंह ने बताया कि बदमाशों ने लूटपाट के लिए ही उनकी बेटी के साथ मारपीट की है। उसका मोबाइल और पर्स लूट कर ले गए हैं। नर्स ने भी आरोपियों को पहचानने से इंकार किया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि प्राथमिक जांच में नशेड़ियों द्वारा वारदात को अंजाम देना सामने आया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगा। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed