फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot with finace company agent

दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से 1.80 लाख लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
loot with finace company agent
अमरोहा। बेखौफ बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाकर। मुरादाबाद-संभल पुलिस को अलर्ट कर दिया। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने आस-पास के जंगल में कॉबिंग की। दिनदहाड़े लूटपाट की घटना से पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित ढकिया चमन और बुढ़नपुर गांव के बीच हुई। बताते हैं कि जोया में वैजू फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। यहां पर जनपद बरेली के शाही थानाक्षेत्र के बसोई निवासी विकास कुमार और नवाबगंज बरेली थाना के हाकिम अली यह बतौर एजेंट नौकरी करते हैं। शुक्रवार की दोपहर दोनों एजेंट बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद स्थित बंधन बैंक की एक शाखा में एक लाख 80 हजार रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे। अभी उनकी बाइक ढकिया चमन और बुढ़नपुर गांव के बीच पहुंची थी। तभी पीछे से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही एजेंटों ने बाइक रोकी तभी बदमाशों ने एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिए और घटना को अंजाम देकर बदमाश मुरादाबाद की तरफ भाग निकले। पीड़ित एजेंटों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉयल-112 पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने दोनों पीड़ितों से काफी देर तक पूछताछ की। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। मुरादाबाद और संभल जनपद की पुलिस को अलर्ट कर दिया। बावजूद इसके बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed