फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot in four houses

तरौली के चार घरों में लूटपाट, चार लाख साफ

Fri, 22 Dec 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गंगेश्वरी (अमरोहा)।
ब्यूरो अमर उजाला/गंगेश्वरी (अमरोहा)। Updated Fri, 22 Dec 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
loot in four houses
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में डकैती के बाद जानकारी देती पीड़ित महिला।
रहरा चौकी क्षेत्र के गांव तरौली में बुधवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने चार घरों में डकैती डाली। सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की। बदमाशों ने चार घरों से चालीस हजार नगदी और चार लाख का सामान लूट लिया। हालांकि पुलिस घटना को चोरी मान रही है। पांच युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रहरा चौकी क्षेत्र के तरौली गांव में बुधवार की रात सात-आठ बदमाश आ धमके। बदमाशों ने चार घरों को निशाना बनाया। बदमाश सबसे पहले गांव के सेवानिवृत्त फौजी प्रकाश पुत्र बलराज सिंह के घर पर धावा बोला। सात-आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने यहां प्रकाश की पत्नी श्यामा देवी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखे दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायल, सोने की चेन सहित बारह हजार नगद लूट लिए। इसके बाद कमरे में सो रही प्रकाश की बहू सावित्री देवी को बंधक बनाकर मोबाइल, कुंडल, मंगलसूत्र और दो जोड़ी चेन लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर चलते बने। घटना के समय प्रकाश खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इसके बाद बदमाश लक्ष्मी पत्नी अमीना के खाली मकान में घुस गए। लक्ष्मी का परिवार दिल्ली में रहता है। घर में लक्ष्मी की बहन अनु पत्नी भगवत निवासी शहबाजपुर का सामान रखा था। बदमाश यहां संदूक तोड़कर मंगलसूत्र, पायजेब, पीतल का लोटा, छोट सिलेंडर उठा ले गए। यहां लूटपाट के बाद बदमाश मुकेश पुत्र चेतराम के घर पहुंचे लेकिन यहां जाग होने पर लूटपाट नहीं कर पाए। सिर्फ कपड़े ही उठाकर ले गए। आखिर में हरीश पुत्र रामपाल नाई के घर को निशाना बनाया। यहां परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। बदमारश छह जोड़ी कपड़े, सोनी की अंगूठी, चेन, दो जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी खंडूवा, एक हथफूल, चांदी का गुच्छा उठा ले गए। रात दो बजे हरीश की 11 वर्षीय बेटी उठी तो कमरों और संदूक का ताला टूटा मिला। तब जाकर परिजनों को डकैती की जानकारी हुई। चार घरों में पड़ी इस डकैती में बदमाश चालीस हजार नगद सहित करीब चार लाख का सामान लूट ले गए। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया दो घरों में लूट की हुई है। जबकि एक घर में चोरी की घटना हुई। पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed