फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

आदमपुर में गन प्वाइंट पर लेकर परिवार से पांच लाख की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
loot
हसनपुर के चकफेरी में लूट का पीड़ित परिवार। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के शुक्रवार रात गांव चकफेरी में हथियारों के बल पर किसान के परिवार के साथ पांच लाख की लूट की गई। ढाई लाख की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टतया संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान दीपक सिंह शुक्रवार की रात को खेत पर फसल की सिंचाई करने गया था। घर पर किसान की पत्नी नन्हीं व दस वर्षीय बेटा थे। पीड़ित का कहना है कि रात करीब बारह बजे चार बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। गन प्वाइंट पर लेकर ढाई लाख की नकदी, लौग, हंसली, कूल्हा, तगड़ी, चेन, पैंडिल, पीतल के बर्तन व कीमत कपड़े समेत करीब पांच लाख रुपये का माल बदमाश ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। बदमाशों को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने बताया कि यह रकम तेल व गेहूं बेचकर रखी थी। मकान का निर्माण कराने की तैयारी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आदमपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टतया संदिग्ध लग रहा है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed