फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lok Sabha Elections 2024 PM Modi attacks Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Gajraula

राहुल-अखिलेश पर PM का तंज: दो शहजादों की फिल्म शूटिंग चल रही, इन्हें पहले ही लोग रिजेक्ट कर चुके हैं

Fri, 19 Apr 2024 11:25 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Apr 2024 11:25 AM IST
सार

पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हर बार ये लोग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकल पड़ते हैं। अपने इस अभियान में ये लोग हमारी आस्था पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 PM Modi attacks Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Gajraula
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गजरौला में अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में दो शहजादों की जोड़ी घूम रही है, उनकी फिल्म शूटिंग चल रही। वह हमारी आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें। और विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें।

विज्ञापन

पीएम ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन INDI गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।



उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल पार्क बना रही है। इसका लाभ भी अमरोहा के गारमेंट उद्योग को मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। भाजपा सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना और मुद्रा योजना का लाभ भी यहां के साथियों को हो रहा है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में जो हुआ है, वो तो अभी केवल एक ट्रेलर है। अभी तो हमें UP और देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

पीएम ने कहा कि सीएम योगी गन्ना किसानों की चिंता की। अमरोहा के गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकते कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान किया जाता था। लेकिन आज प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही रिकॉर्ड भुगतान हो रहा है। जब सपा की सरकार थी, तो अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था। जबकि योगी जी की सरकार में यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है।

पीएम बोले- सभी को मिलेगा हक
पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि अब सभी को पक्का घर मिलेगा। यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जब आप चुनाव प्रचार करने गांवों में जाएंगे वहां दो-चार लोग ऐसे मिल जाएंगे जिनको अभी घर और नल से जल योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा कुछ लोगों को गैस कनेक्शन भी नहीं पहुंचा हो। अगर कोई छूट गया हो तो आप पूरे विश्वास के साथ कहना। तीसरी बार मोदी के आने के बाद जो बाकी काम रह गए वह भी पूरे हो जाएंगे।

'दो शहजादों की फिल्म शूटिंग चल रही'
यूपी में एक बार फिर दो शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है, इन्हें पहले ही लोग रिजेक्ट कर चुके हैं। हर बार ये लोग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकल पड़ते हैं। अपने इस अभियान में ये लोग हमारी आस्था पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यहां से जो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, उन्हें तो भारत माता की जय बोलने में भी परेशानी होती है। अमरोहा के तिगरी मेले में बाधा डालते हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी को भारत माता की जय बोलने तक में आपत्ति थी। उन्हें संसद में जाने का हक नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों में यहां के किसान की समस्याओं को न सुना जाता था और ना देखा जाता था। किसानों को किसी की परवाह नहीं थी। कहा कि अमरोहा के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब 600 करोड़ रुपये मिले हैं।

सपा-कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है, तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

विज्ञापन

'कांग्रेस के शहजादे ने वोट बैंक की राजनीति के लिए मेरी द्वारका पूजा का मजाक उड़ाया'

पीएम ने कहा कि INDI गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं। अभी मैं द्वारका गया और समुद्र में नीचे जाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। लेकिन कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि समुद्र के नीचे पूजा करने योग्य कुछ है ही नहीं। हमारी हजारों वर्ष की आस्था और भक्ति को ये लोग सिर्फ वोटबैंक के लिए खारिज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed